आज फिर नयी शुरुआत करते  है अपने 
लडख़ड़ाते कदमों को एक नयी राह देते है 
जो  हार  गये  सो  हार  गये  अब  कुछ  
जीतने की एक  सफल  कोशिश करते  है  | 


          खिलखिलाते फूलों की तरह फिर  से मुस्कराते है  |
     बेखौफ़ होकर  पक्षियों  की तरह  आसमान  में 
      पंख फैलाकर फिर से उड़ने की कोशिश करते है 
        आज  फिर  से  एक  नयी  शुरुआत  करते  है   | 


आज फिर एक बार अपनी किस्मत 
को आज़माते है नयी खुशियों के साथ 
कदम  मिलाकर  फिर  से  चलते  है  | 
चलो  आज  फिर  से  एक  कदम 
सफलता  की  ओर   बढ़ाते  है  | 


 चलो  फिर से नयी मंजिले खोज़ 
     कर नये सपनों की उड़ाने भरते हैं | 
    अंधेरों को हटा कर उजालों की राह 
       देखते है आज फिर से एक बार अपने 
        आप को खोजने की कोशिश करते है | 


चलो आज फिर से कठोर पहाड़   
पर चढ़ने की कोशिश करते  है | 
ठहरे समुद्र में तैरने की कोशिश 
करते है नामुमकिन को फिर से  
मुमकिन करने की जिद करते है 
चलो आज फिर से कुछ जीतने 
की सफल  कोशिश  करते  है  |