कितनी शांत  कितनी  और  
 खूबसूरत होती है ये तन्हाईयाँ 
 अक्सर दिल को सुकून दे
 जाती  है  ये  तन्हाईयाँ |
 हमें अपने आप से रूबरू 
 कराती है ये तन्हाईयाँ | 



हमारे जीने की वजय बन
जाती  है  ये  तन्हाईयाँ | 
किसी  खूबसूरत  झील या
 समुंद्र  के पास लाकर खड़ा
 कर देती है ये तन्हाईयाँ | 
  फिर भी अक्सर क्यों कोसी 
जाती  है  ये  तन्हाईयाँ | 



समुद्र  की लहरों  को हमारा 
हमसफ़र बना  देती  है
ये शांत सी  तन्हाईयाँ | 
दुनियाँ की भीड़ से दूर 
खूबसूरत वादियों में पहुँचा 
देती  है ये  तन्हाईयाँ | 
फिर भी कोसी जाती
 है ये खूबसूरत तन्हाईयाँ | 

 कुदरत की  गोद  में  बिठा देती है 
ये खूबसूरत सी तन्हाईयाँ ....... 
हमें   अपने   होने  का  एहसास 
करा   देती  है  ये  तन्हाईयाँ | 
फिर  भी   अक्सर  कोसी जाती  
 है  ये   शांत  सी   तन्हाईयाँ|