हरे  भरे पेड़ों को अपने आँगन में पनाह 
दिये हुये  रंग बिरंगे फूलों से सज़ा हुआ 
दिल को महकाने वाली खुशबू बिखेरते 
हुये कितना खूबसूरत लगता है ये बगीचा | 

अनगिनत पक्षियों को अपनी कुटिया में 
शरण देने वाला रंग बिरंगी तितलियों से 
खिलखिलाता हुआ ये बगीचा  कितना 
खूबसूरत और मनमोहक लगता  है | 




थके और भटके हुये राहगीरों 
को  सुकून के पल देने वाला 
शरीर को स्वस्थ बनाने वाली 
शीतल हवा देता हुआ कितना 
खूबसूरत लगता है ये बगीचा | 

तन्हाइयों में साथ निभाता हुआ ,
बेजान सी पड़ी धरती को स्वर्ग 
 बनता हुआ,भीषड़ गर्मी में अपने
आँगन में लगे हुए वृक्षों से छाया 
 देता हुआ कितना सुन्दर लगता 
है ये खुबसूरत सा बगीचा  | 

अपने आँगन में खिले और महके 
हुए रंग बिरंगे फूलों से घरों को 
सजाता हुआ, अपने  आँगन में 
सजे हुए झरनों से पानी गिरता हुआ 
कितना मनमोहक लगता है ये बगीचा 
सच कितना खूबसूरत होता है ये बगीचा |