कितने खूबसूरत होते है ये सपने 
पैरो में पंख  लगा कर आसमान 
में  उड़ा देते है ये सपने
धरती पर रह कर भी स्वर्ग 
में पहुंचा देते है ये सपने । 

कुछ देर के लिए ही सही दिल को 
सुकून  पहुँचा  देते है  ये सपने।
भीषड़ गर्मी में रहते हुए भी हसीन 
वादियों में पहुंचा देते है ये सपने | 




कितने रंग बिरंगे होते है ये 
सपने फूलों की तरह बगिया  
महकाने वाले होते है ये सपने | 
होठों पर मीठी सी मुस्कान 
बिखेरने वाले होते है ये सपने| 

अक्सर जीने की वजह बन जाया 
करते है ये खूबसूरत से सपने  | 
अंधेरी रात में भी चाँद की तरह  
         शीतल सी चांदनी बिखेर देते है सपने | 

रेगिस्तान में भी बारिश बरसा 
कर खुश कर देते है ये सपने। 
कीचड़ में भी कमल खिला देते 
है ये सपने सच कितने खूबसूरत 
होते है ये सपने |