पिता की दुलारी औऱ
माँ की चहेती होती है बेटियाँ 
समाज  और  घर की धुरी
होती  है  ये  बेटियाँ  | 




परिवार की बगिया  का 
सबसे  सुन्दर फूल  
होती  है  ये  बेटियाँ | 
देश का नाम  रोशन
करती है ये बेटियां |  
कह गये सारे संत महान 
एक बेटी दस बेटों के समान |